बैतूलः अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कृष्णपुरा वार्ड में रहवासियों से किया आत्मीय संवाद

WhatsApp Channel Join Now
बैतूलः अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कृष्णपुरा वार्ड में रहवासियों से किया आत्मीय संवाद


- स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

बैतूल, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने मंगलवार को अपने बैतूल प्रवास के दौरान नगर के अनुसूचित जाति बहुल कृष्णपुरा वार्ड पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड के रहवासियों से आत्मीय संवाद कर स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, नियमित साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

डॉ. जाटव ने वार्ड में भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था , स्वच्छता वाहनों के नियमित आगमन तथा पेयजल आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा। इस दौरान उन्होंने रहवासी बबीता झा, ओमप्रकाश प्रजापति, ममता धोटे, सुरेखा महोबे सहित अन्य नागरिकों से संवाद कर वार्ड की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

उन्होंने नगरपालिका को निर्देश दिए कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, नियमित पेयजल आपूर्ति और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे। स्थानीय रहवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जानना व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इससे पूर्व डॉ. जाटव ने कृष्णपुरा वार्ड स्थित संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही साहित्य सम्राट स्वर्गीय अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम, नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story