मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

WhatsApp Channel Join Now
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित


- भिक्षावृत्ति की सूचना देने वाले व्यक्तियों को मिलेगी एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

इंदौर, 27 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भिक्षावृत्ति पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा ने शुक्रवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं इस सामाजिक बुराई के निवारण के लिये प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश से यह अभियान और प्रभावी बनेगा।

कलेक्टर वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार इन्दौर जिले की राजस्व सीमा अन्तर्गत किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना या उनसे किसी भी प्रकार के सामान को खरीदना प्रतिबंधित किया गया है। जो व्यक्ति भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कोई चीज प्रदान करता है या देता है या इनसे कोई सामान खरीदता है तो उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसमें यह भी कहा गया है िक यदि कहीं कोई व्यक्ति भिक्षावृत्ति करता पाया जाता है, तो उसकी सूचना कोई भी व्यक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा के मोबाईल नंबर 9691494951 पर दे सकता है। यदि सत्यापन के दौरान सूचना सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति को एक हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है तथा इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सकेगी। यह आदेश 23 जनवरी 2027 तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिये प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। जिले में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के दल गठित किये गये है, जो लगातार भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784466 Articles

Share this story