मप्रः आयुष चिकित्सा सेवाओं के एकीकरण को लेकर आयुष एवं श्रम विभाग के बीच होगा एमओयू

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः आयुष चिकित्सा सेवाओं के एकीकरण को लेकर आयुष एवं श्रम विभाग के बीच होगा एमओयू


भोपाल, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवारों को अब आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा का लाभ सहजता से मिल सकेगा। आयुष विभाग एवं श्रम विभाग के मध्य आयुष चिकित्सा सेवाओं के एकीकरण के लिए शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार करेंगे।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के प्रमुख सचिव शोभित जैन एवं श्रम विभाग के सचिव रघुराज एम आर सहित आयुष एवं श्रम विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story