मप्रः विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आज प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आज प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम


- मंत्री राजपूत करेंगे विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में आज रविवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दोपहर 1 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य मंत्री राजपूत इस अवसर पर राज्य स्तरीय उपभोक्ता प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जागरूक उपभोक्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित जानकारी का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story