मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

WhatsApp Channel Join Now
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

भोपाल, 19 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार, 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह पांच दिवसीय सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को विधानसभा पहुंचकर मानसून सत्र की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सत्र के सुचारू रूप से संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में लगाए गए महापुरुषों पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तैलचित्रों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जानकारी दी गई कि सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक तारांकित प्रश्न 900 एवं अतारांकित प्रश्न 856 कुल 1756 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं, जबकि ध्यानाकर्षण की 267, स्थगन प्रस्ताव की पांच, अशासकीय संकल्प की 20 और शून्यकाल की 77 सूचनाएं प्राप्त हई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story