अशोकनगरः केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चंदेरी विधायक की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
अशोकनगरः केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चंदेरी विधायक की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि


अशोकनगर, 12 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की तहसील नईसराय अंतर्गत ग्राम अजलेश्वर पहुंचकर चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की माताजी स्वर्गीय चंपा बाई जी (आयु 106 वर्ष) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वर्गीय चंपा बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी,कलेक्टर साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story