शिवराज बोले- देशविरोधी तत्व रिजीम चेंज.. के नारे लगा रहे:राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हार चुके, SIR के पहले और उसके बाद भी

WhatsApp Channel Join Now
शिवराज बोले- देशविरोधी तत्व रिजीम चेंज.. के नारे लगा रहे:राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हार चुके, SIR के पहले और उसके बाद भी


शिवराज बोले- देशविरोधी तत्व रिजीम चेंज.. के नारे लगा रहे:राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हार चुके, SIR के पहले और उसके बाद भी


- एसआईआर से पहले और बाद में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हार चुके

भोपाल, 17 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कल देशविरोधी तत्व ‘रिजीम चेंज’ जैसे नारे देकर सत्ता परिवर्तन के प्रपंच रच रहे हैं। इनके इरादे जाहिर हो गए हैं, दिल की बात जुबान पर आ गई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान शनिवार को भोपाल में मीडिया से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हार चुके हैं। एसआईआर के पहले भी हारे, एसआईआर के बाद भी हारे। अब लगा कि चुनाव में जीत नहीं सकते, जनता जिताएगी नहीं तो अराजकता फैलाओ, देश को तोड़ो में लगे हैं। लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है।

इसके पहले शिवराज सिंह चौहान भोपाल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सात राज्यों से आए युवाओं के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर युवाओं ने उनसे विभिन्न विषयों पर सीधे सवाल किए, जिनका शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया।

विपक्ष पर जनादेश का सम्मान करने की बात कही

केंद्रीय मंत्री चौहान ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की करोड़ों जनता का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच प्रधानमंत्री की स्वीकार्यता है और विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोग अलग-अलग नामों और रूपों में सामने आ रहे हैं, लेकिन उनके इरादे समान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रम और अफवाहों के जरिए लोगों को उकसाने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले कुछ लोग दूसरों को माध्यम बनाकर अपने उद्देश्य पूरे करना चाहते हैं।

बांग्लादेश की घटनाओं का हवाला देने पर भी उठाए सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बांग्लादेश में हुई घटनाओं का हवाला देकर भारत में अशांति फैलाने और लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से देश की शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि भारत में इस तरह के प्रयास सफल नहीं होंगे।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर किया आगाह

युवा संवाद कार्यक्रम में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी केंद्रीय मंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जितना उपयोगी माध्यम है, उसका गलत इस्तेमाल उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए सही जानकारी, ज्ञान और उपयोगी सूचनाएं कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंचाई जा सकती हैं। दूसरी ओर, झूठी खबरों, अफवाहों और भ्रामक अभियानों के प्रसार से समाज में अशांति और अव्यवस्था पैदा होने का खतरा रहता है। इसलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762807 Articles

Share this story