मंदसौरः सांसद और नपाध्यक्ष ने किया वार्डो का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः सांसद और नपाध्यक्ष ने किया वार्डो का निरीक्षण


मंदसौर, 08 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी और सांसद बंशीलाल गुर्जर ने शहर के वार्ड क्रमांक 39 (यशनगर) एवं वार्ड क्रमांक 26 (चंद्रपुरा) में चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान सड़कों की स्थिति का बुधवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क की मरम्मत एवं समतलीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण हों।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पार्षद भारती पाटीदार, धीरज पाटीदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.के. सुमन एवं नगर पालिका के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story