मप्रः भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा
Dec 1, 2025, 22:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 01 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) में तीन दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।
जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और विभिन्न धर्मगुरुओं द्वारा धर्मग्रन्थों का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे से 11.12 बजे तक प्रातः आयोजित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

