मप्रः देवास में अग्निवीर भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों के युवा हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः देवास में अग्निवीर भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों के युवा हुए शामिल


मप्रः देवास में अग्निवीर भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों के युवा हुए शामिल


देवास, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के देवास स्थित कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 15 जिलों के लिए आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि इस भर्ती रैली में ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर शॉर्टलिस्टेड चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न तिथियों में भाग लेकर अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। अब गुरुवार को अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का निर्धारित मापदंडों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, बीम (पुल-अप्स), 9 फीट गड्ढा कूद एवं जिग-जैग बैलेंस जैसी शारीरिक गतिविधियां शामिल रहीं। भर्ती रैली में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और आगर-मालवा जिले के अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। रैली के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सेना भर्ती कार्यालय द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। भर्ती स्थल पर चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की तैनाती, जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस, पेयजल, अस्थायी शेड, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story