मप्रः प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति गठित
भोपाल, 16 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्था प्रवेश का विनियमन एवं शुल्क का निर्धारण अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत राज्य शासन ने मध्य प्रदेश प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का गठन किया है। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष तक रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश अनुसार समिति में कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर डॉ. राजकुमार आचार्य को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सचिव/अतिरिक्त सचिव, विधि एवं विधायी कार्य,वित्त विभाग अथवा नामांकित अधिकारी एवं संचालक चिकित्सा शिक्षा सदस्य होंगे। संचालक/अतिरिक्त संचालक, तकनीकी शिक्षा को समिति का सदस्य-सचिव नामित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

