मप्रः मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

मप्रः मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

बैतूल, 19 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा के लिए आज रविवार को प्रातः 10 बजे बैतूल रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन 22 जुलाई को वापसी करेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी रोमित उईके ने बताया कि हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा के लिए बैतूल जिले से कुल 260 यात्रियों का चयन किया गया है। यात्रा का शुभारंभ बैतूल जिले से होने के कारण यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए 1 चिकित्सक, 5 आरक्षक एवं 5 अनुरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इस यात्रा में बैतूल जिले के अलावा नर्मदापुरम एवं सागर जिले के यात्री भी सहभागी होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story