रीवा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

WhatsApp Channel Join Now
रीवा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल


रीवा, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रीवा-सीधी मार्ग पर रविवार दोपहर भीटी स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धनेश कुमार केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से सीधी से रीवा रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भीटी स्टैंड के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक धनेश कुमार केवट पुराने न्यायालय के सामने गेट नंबर-3 स्थित टी स्टॉल में समोसे बनाने का काम करते थे। हादसे की सूचना गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story