अनूपपुर: सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत


अनूपपुर: सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत


अनूपपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकनगर मुख्य मार्ग चचाई बंद माइंस के पास बुधवार की सुबह काम से वापसी कर रहे युवक बाइक सहित सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की सांसे उखड़ गई।

मृतक की पहचान विवेकनगर निवासी 22 वर्षीय विवेक राज क्षत्रिय,पुत्र स्वर्गीय जीत राज क्षत्रिय, निवासी विवेकनगर वार्ड क्रमांक 5 जिसका घर घटना स्थल से मात्र 2 से ढाई किलोमीटर दूर था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सूचना दी। परिजन पीएम के लिए अस्पताल भी पहुंचे, जहां पीएम उपरांत परिजन शव नहीं ले जा सके।

बताया जाता है कि मृतक के घर पिता नहीं है, उनका निधन लगभग पांच वर्ष पूर्व हो गया है, छोटा भाई नाबालिग है और परिवार में बड़ी बहन है, जो इटारसी में रहती हैं। उनके आने के बाद शव को मर्चुरी से ले जाने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात बताई गई है।

बताया जा रहा हैं कि घटना स्थल के पास खड़ा ट्रक पूर्व ही किसी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त होकर खराब हालत में सड़क किनारे खड़ा था, संभावना है कि युवक सामने से किसी तेज रफ्तार की वाहन से बचाव या खुद के तेज रफ्तार की बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण ट्रक के पीछे सीधे जा घुसा। वाहक घटना में ट्रक में फंसा रह गया। घायल को सुबह 6.16 बजे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान मात्र डेढ़ घंटे बाद लगभग 7.45 बजे मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story