मप्रः शारदा पाठक, रजनी यादव समेत 20 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

मप्रः शारदा पाठक, रजनी यादव समेत 20 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
WhatsApp Channel Join Now
मप्रः शारदा पाठक, रजनी यादव समेत 20 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


मप्रः शारदा पाठक, रजनी यादव समेत 20 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


पन्ना, 03 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बुधवार को पन्ना में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस की पूर्व पन्ना नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शारदा पाठक, समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनी यादव एवं सेवानिवृत्त रेंजर जानकी यादव सहित 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story