आगरमालवाः नाबालिक से छेड़छाड करने वाले आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः नाबालिक से छेड़छाड करने वाले आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर


आगरमालवाः नाबालिक से छेड़छाड करने वाले आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर


आगरमालवा, 02 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के सोयतकलां में एक नौ वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फेल गया तथा पीड़ित परिजनों की मांग पर गुरूवार को मामले में प्रशासन ने तेज गति से कार्रवाई करते हुए आरोपी अफरोज उर्फ नसरू पुत्र मोईन उद्दीन का अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया।

इसके पूर्व पीड़ित परिजनों व ग्रामवासियों ने आरोपी पर कड़ी व सख्त कार्रवाई करने तथा उसके द्वारा अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध मकान पर तत्काल बुलडोजर चलाकर तोड़ने की मांग को लेकर सोयतकलां पुलिस थाना प्रभारी तथा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और उसके बाद सोयतकलां से गुजरे उज्जैन-झालावाड़ वाया आगरमालवा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर चक्काजाम कर दिया। जिससे राजस्थान के झालावाड़ कोटा तथा आगरमालवा की और जाने वाले दोनो मार्ग पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारे लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गये।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची व ग्रामीणों के आक्रोश के बीच त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए आरोपी अफरोज उर्फ नसरू पिता मोईन उद्दीन के घर का अवैध हिस्सा जेसीबी मशीन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सुसनेर एसडीएम, एसडीओपी देवनारायण यादव, सोयतकलां पुलिस थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा तथा तहसीलदार राजेश्वर श्रीमाल मौके पर अमले सहित मौजूद रहे। बुलडोजर कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राश्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया चक्काजाम समाप्त कर दिया उसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story