सागरः विधायक जैन ने केशवगंज वार्ड में 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का किया लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
सागरः विधायक जैन ने केशवगंज वार्ड में 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का किया लोकार्पण


सागर, 22 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर शहर के केशवगंज वार्ड की मुस्लिम बाहुल्य बस्ती में रविवार को क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने 17 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।

इस अवसर पर विधायक जैन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं को क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का सदस्य मानते हैं और सदैव इस प्रयास में रहते हैं कि लोगों के दुखों को कम कर उनके जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि की जा सके। उन्होंने कहा कि विकास की कोई जाति, मजहब या संप्रदाय नहीं होता, बल्कि विकास से हर समाज को समान लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि सागर शहर निरंतर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। शहर में सड़कों का विस्तार, ऑडिटोरियम एवं मंगल भवन जैसे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ सभी नागरिकों को मिलेगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से इन सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण एवं रखरखाव में सहयोग करने की अपील की।

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों में कभी कोई भेदभाव नहीं किया गया और सभी नागरिक उनके अपने हैं। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल कुद्दश अंसारी ने किया, जबकि आभार स्थानीय पार्षद श्रीमती नीलोफर चमन अंसारी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद रूबी कृष्णकुमार पटेल, विकास केसरवानी, इमरान खान, प्रदीप यादव, देवकी रावत, राहुल नामदेव, रामनारायण यादव, प्रभु गुप्ता, धर्मेंद्र रजक, मदन कोरी, काशीराम रजक, मोनू रिछारिया, अरमान सिद्दीकी, दीपा रजक, बंटू खान, धर्मेंद्र कोरी, शैलेंद्र कालपी, रुपेश साहू, पवन खटीक, जुबेर भाई, गुड्डू भाई, हाजी शेख नवाब, मुश्ताक भाई, नवाब मासाब बंडा वाले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Share this story