विधायक रामेश्वर शर्मा ने अरेड़ी में व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

WhatsApp Channel Join Now
विधायक रामेश्वर शर्मा ने अरेड़ी में व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन


भोपाल, 13 नवंबर (हि.स.) । राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर से लगे अरेड़ी में शुक्रवार को हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस परिसर में कुल 20 शासकीय दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, परिसर की 20 दुकानों की खुली नीलामी पिछले सप्ताह आयोजित की गई थी। नीलामी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को विधायक शर्मा ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर इसकी शुरुआत की। इस परिसर की लागत 1.8 करोड़ रूपए है। परिसर के निर्माण से क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर व्यापार के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम, पटवारी, सरपंच सहित शिवसिटी और अरेड़ी के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776664 Articles

Share this story