मंत्री प्रहलाद पटेल और निर्मला भूरिया ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री प्रहलाद पटेल और निर्मला भूरिया ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान

मंत्री प्रहलाद पटेल और निर्मला भूरिया ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान

भाेपाल, 15 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और निर्मला भूरिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्रियों के समक्ष रखे। मंत्रियों ने हर समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए, जिससे कई समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हुआ। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर शिकायत का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए जनसमस्याओं को ईमानदारी और तत्परता से आगे रखें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की, जिसमें सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story