मंत्री नारायण सिंह पंवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री नारायण सिंह पंवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 10 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सोमवार को राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा रखे गए मामलों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि जिन मामलों का मौके पर ही निराकरण संभव था, उनका तत्काल समाधान कराया गया। वहीं, जिन प्रकरणों में विभागीय प्रक्रिया या विस्तृत जांच की जरूरत है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पंवार ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story