मंत्री नागर सिंह चौहान और इंदरसिंह परमार ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश
भोपाल, 28 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और इंदरसिंह परमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्रियों के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरण रखे गए। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई आवश्यक थी, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। मंत्री नागर सिंह चौहान और इंदरसिंह परमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

