मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
भोपाल, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोमवार को राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना।
मंत्री चौहान ने प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। इस अवसर पर मंत्री चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

