मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश


भोपाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की आवश्यकता है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

मंत्री लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनसमस्याओं के निराकरण में संबंधित विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए प्राप्त प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story