मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश


भोपाल, 18 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंसाना ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और उनकी जनसमस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

मंत्री कंसाना ने कार्यकर्ताओं द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि जिन प्रकरणों में विस्तृत प्रक्रिया की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मंत्री कंसाना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन की प्राथमिकता है कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण हो। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्रों की जनता से जुड़े विषयों को शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है और प्राप्त प्रत्येक प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story