अनूपपुर: मलगा गांव में सड़क किनारे धंसी जमीन पर बना गहरा गोप, मंत्री दिलीप जायसवाल और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: मलगा गांव में सड़क किनारे धंसी जमीन पर बना गहरा गोप, मंत्री दिलीप जायसवाल और कलेक्टर ने किया निरीक्षण


अनूपपुर, 16 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जमुना-कोतमा क्षेत्र अंतर्गत मलगा गांव में मुख्य सड़क मार्ग के पास सोमवार को अचानक जमीन धंसने से बड़ा और गहरा 'गोप' (भूमि धंसाव) बन गया हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

तीन दिन बाद गुरूवार को प्रदेश राज्यमंत्री, कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जयसवाल दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी, कोतमा एसडीएम सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और विस्थापन की प्रक्रिया पूरी किए बिना क्षेत्र में कथित रूप से अंडरग्राउंड माइनिंग (डिपिलरिंग) का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में भूमिगत खनन किया जा रहा है, लेकिन प्रभावित परिवारों को न तो उचित मुआवजा दिया गया और न ही उनका विस्थापन किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते जमीन धंसने की घटना सामने आई है, जिससे लोगों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भूमि धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। यदि खनन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र का सर्वे कराने, प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और माइनिंग गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story