मंत्री चैतन्य काश्यप ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री चैतन्य काश्यप ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 24 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। काश्यप ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई जरूरी है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

मंत्री काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story