जबलपुरः महापौर ने की माताओं- बहनों के साथ मेट्रो बस में की यात्रा
जबलपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू'', निगम अध्यक्ष रिंकू विज,एम आई सी सदस्यों और पार्षद दल ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से तीन पत्ती मेट्रो बस में माताओं-बहनों के साथ यात्रा की। इस अवसर पर उन्होंने माताओं, बहनों से राखी बंधवा कर उनका आशीर्वाद लिया।
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू'' ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के इस महान पर्व पर सभी माताओं, बहनों के लिए मेट्रो बस नि:शुल्क चलवाई और किसी भी माताओं, बहनों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होने दी । आज सभी के साथ यात्रा करते हुए फिर से एक बार महापौर अन्नू ने सभी माता बहनों से कहा कि आपका यह भाई हमेशा आपके लिए खड़ा है आपकी हर सुख दुख में हम सदैव आपके साथ रहेंगे आप सभी माताएं बहनें हम सब पर अपना आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखना। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर,दामोदर सोनी, रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षदगण, माताएं, बहने आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

