अभाविप गुरुवार को सौपेगी कॉलेक्टर को ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
अभाविप गुरुवार को सौपेगी कॉलेक्टर को ज्ञापन


उज्जैन , 26 अगस्त (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा गुरूवार को विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर देशभर के प्रत्येक जिले में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को जानकारी दी कि ज्ञापन में मांग की जाएगी कि महाविद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ, कक्षाओं में उचित फर्नीचर, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ, खेल सुविधाएँ, सुरक्षित परिसर, इंटरनेट एवं डिजिटल सुविधाएँ, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधाएँ, प्राथमिक उपचार एवं छात्र सहायता केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करना विद्यार्थियों का अधिकार है।

अभाविप की स्पष्ट मांग है कि प्रत्येक महाविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story