औषधि विक्रय संस्थानों के बंद के दौरान भी मिलेंगी जरूरी दवाइयां, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
औषधि विक्रय संस्थानों के बंद के दौरान भी मिलेंगी जरूरी दवाइयां, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था


आगरमालवा, 19 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को प्रस्तावित औषधि विक्रय संस्थानों के बंद के आह्वान को देखते हुए आगरमालवा जिला प्रशासन ने आमजन के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंद के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित दवा केंद्र तथा निजी अस्पतालों की फार्मेसी सामान्य रूप से खुली रहेंगी। इन केंद्रों पर लोगों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर वे इन केंद्रों से दवाइयां प्राप्त करें। साथ ही आपात स्थिति में निकटतम शासकीय अस्पताल या संबंधित औषधि निरीक्षक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story