मंदसौरः शासकीय महाविद्यालय में स्वीकृत हुआ एमबीए और एमसीए कोर्स

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः शासकीय महाविद्यालय में स्वीकृत हुआ एमबीए और एमसीए कोर्स


मंदसौर, 01 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित शासकीय महाविद्यालय में अब विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्स एमबीए और एमसीए भी कर सकेंगे। इसके लिए स्वीकृति 1 जून 2026 सोमवार को उज्जैन से मंदसौर महाविद्यालय को प्राप्त हुई है।

शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंदवानी ने बताया कि लम्बी कागजी लड़ाई के बाद मंदसौर को यह उपलब्धि मिली है। अब मंदसौर के कमजोर वर्ग के छात्र छात्राएं भी एमबीए, एमसीए जैेसे प्रोफेशनल कोर्स बेहद नाम मात्र की फीस में करके अपना भविष्य बना सकेगे। चंदवानी ने बताया कि पूर्व में जनभागीदारी के प्रयासों से बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स महाविद्यालय में संचालित हो रहे थे अब मास्टर डिग्री के रूप में एमबीए और एमसीए की स्वीकृति भी मिल गई इससे जिले भर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। अभी दोनों कोर्स के लिए 30 - 30 सीटें आवंटित हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story