मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का तबादला; दिव्यांक सिंह को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का तबादला; दिव्यांक सिंह को मिली जिम्मेदारी


मंदसौर, 25 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य शासन ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। जारी आदेश में 20 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का तबादला भी शामिल है।

राज्य शासन के आदेश के अनुसार, वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी अदिति गर्ग को संचालन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांक सिंह को मंदसौर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

दिव्यांक सिंह वर्तमान में भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। शासन के आदेश के बाद वे जल्द ही मंदसौर कलेक्टर का पदभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि अदिति गर्ग ने 29 जुलाई 2024 को मंदसौर कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल दो वर्ष पूरा होने से पहले ही उनका तबादला कर दिया गया।

शासन की तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में पदस्थ 20 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत कई जिलों में कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विभागीय स्तर पर नई पदस्थापना दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story