राजगढ़ः‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, राज्यमंत्री पंवार रहे उपस्थित

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, राज्यमंत्री पंवार रहे उपस्थित


राजगढ़, 26 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम मोहिनीपुरा में रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण बड़ी उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन बूथ क्रमांक 16, कर्मचारी कॉलोनी स्थित शगुन निर्दोष शर्मा के निवास पर किया गया,जहां महिला शक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर मंत्री पंवार ने उपस्थित महिलाओं के साथ संवाद किया और उनसे आग्रह किया कि वे प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अपने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम अवश्य सु

नें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि जन-जन को जोड़ने वाला एक राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। मंत्री पंवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर बूथ पर ‘मन की बात’ सुनाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री के संदेश अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंच सकें। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन समाज के हर वर्ग को प्रेरित करते हैं और राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता के लिए उत्साहित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है और इस विकास यात्रा में आम नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम लोगों में जागरूकता और राष्ट्रभावना को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह लववंशी, गिर्राज लववंशी, मोना अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष रिचा आर्य, श्रीनाथ दांगी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story