अनूपपुर: मछली पकड़ने तालाब में उतरा मैकू, डूबने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: मछली पकड़ने तालाब में उतरा मैकू, डूबने से मौत


अनूपपुर: मछली पकड़ने तालाब में उतरा मैकू, डूबने से मौत


अनूपपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के सकोला गांव में शुक्रवार की दोपहर तालाब में डूबने से 45 वर्षीय मैकू भरिया मछली पकड़ने के लिए तालाब गया था। जहां डूबने से मृत्यु हो गई। आशंका है कि मछली निकालने के दौरान वह सिंघाड़े के पौधों में उलझ गया और बाहर नहीं निकल सका।

मृतक के भाई के अनुसार, मैकू सुबह घर से करीब 2 किलोमीटर दूर सकोला तालाब गया था। दोपहर वह डूब गया। भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

साथी बचाने गया तो डूबने लगा तो लौटा

एसडीईआरएफ प्रभारी राम नरेश भवेदी ने बताया कि मैकू मछली पकड़ने के लिए बंसी लेकर गया था। संभव है कि मछली फंसने के बाद उसे निकालने के लिए वह तालाब में उतरा हो और सिंघाड़े के पौधों में उलझ गया हो। उसका शव किनारे से करीब 7-8 मीटर दूर पौधों में फंसा मिला। घटना के दौरान मैकू का एक साथी उसे बचाने तालाब में उतरा। उसने मैकू का हाथ पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन खुद डूबने लगा तो बाहर निकल आया।

85 किलोमीटर दूर से पहुंची एसडीईआरएफ टीम

तालाब गहरा होने और उसमें सिंघाड़े की फसल लगी होने के कारण पुलिस ने जिला मुख्यालय अनूपपुर से एसडीईआरएफ की मदद मांगी। स्टेट कमांड सेंटर भोपाल को सूचना मिलने पर प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में 3 एसडीईआरएफ और 4 होमगार्ड जवानों की टीम करीब 85 किलोमीटर का सफर तय कर मौके पर पहुंची, और बचाव कार्य शुरू किया। 15 मिनट मैकू का शव बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। मैकू के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story