मैहर का स्वामित्व योजना में ऐतिहासिक पड़ाव पार प्रदेश में अब्बल

WhatsApp Channel Join Now
मैहर का स्वामित्व योजना में ऐतिहासिक पड़ाव पार प्रदेश में अब्बल


मैहर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर जिले की प्रशासनिक इच्छाशक्ति, बेहतर कार्ययोजना और अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की संपत्ति रजिस्ट्री में मैहर जिले की मैहर तहसील ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के प्रयासों की प्रशंसा की है। इस उपलब्धि को हासिल करने में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के नेतृत्व के साथ अपर कलेक्टर रोशन राय, एसडीएम दिव्या पटेल और तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित राजस्व अमले की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों के समन्वय, मैदानी स्तर पर निगरानी और लक्ष्य के अनुरूप काम करने की कार्यशैली ने मैहर को प्रदेश की अग्रणी तहसीलों में शामिल कर दिया है।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति रजिस्ट्री के मामले में प्रदेश की अग्रणी पांच तहसीलों में मैहर ने 1,143 रजिस्ट्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

कलेक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन मैहर की इस सफलता के पीछे कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी का नेतृत्व और राजस्व अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय अहम माना जा रहा है।

राजस्व संबंधी योजनाओं में समयबद्ध कार्यवाही, मैदानी अमले की सक्रियता और प्रशासनिक निगरानी किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मैहर की यह उपलब्धि भी इसी दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की सराहना से बढ़ा प्रशासन का उत्साह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मैहर जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना किए जाने से अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है।

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के नेतृत्व में हासिल इस उपलब्धि ने जिले की प्रशासनिक कार्यक्षमता को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है। उपलब्धि के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों के अधिकारों को स्पष्ट करने और संबंधित हितधारकों को वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को मजबूत करना है। ऐसे में रजिस्ट्री के आंकड़ों में बढ़ोतरी के साथ यह भी जरूरी है कि पात्र हितग्राहियों को योजना का वास्तविक लाभ मिले और दस्तावेजी प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी हो।

मैहर की प्रदेश में प्रथम स्थान की उपलब्धि प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री की सराहना ने इस सफलता को और महत्वपूर्ण बना दिया है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि प्रशासन इसी गति और प्रतिबद्धता के साथ आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखता है।

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story