मैहरः प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हंगामे और मूर्ति का अंगूठा तोड़ने पर मचा बवाल

WhatsApp Channel Join Now
मैहरः प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हंगामे और मूर्ति का अंगूठा तोड़ने पर मचा बवाल


मैहरः प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हंगामे और मूर्ति का अंगूठा तोड़ने पर मचा बवाल


मैहर, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मैहर स्थित स्वामी नीलकंठ महाराज जी ओइला आश्रम में बीते दिन मूर्ति खंडित किए जाने के आरोप ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को घटना से नाराज साधु-संतों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की।

साधु-संतों का आरोप है कि आश्रम में प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित रूप से हंगामा करते हुए साधु-संतों के साथ अभद्रता की शिकायतकर्ताओं के अनुसार इसी दौरान मूर्ति का अंगूठा तोड़कर उसे खंडित कर दिया गया जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं ज्ञापन मे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इन लोगों ने न केवल साधु-संतों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया, बल्कि आश्रम और नीलकंठ नारायण दास लोक न्यास की संपत्ति पर भी अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। साधु-संतों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, मूर्ति खंडित करने के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और लोक न्यास की संपत्ति को किसी भी कथित अवैध कब्जे से सुरक्षित किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Share this story