मैहरः प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
मैहरः प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न


मैहरः प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न


मैहर, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर में जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता सोनी, अपर कलेक्टर रोशन सिंह और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने निर्देश दिए कि पीएम आवास योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को देना सुनिश्चित किया जाए। कोई हितग्राही लाभ से वंचित ना रह जाए इसके लिए सर्वे किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि आज दिनांक तक जिले में 45,552 हितग्राहियों को पीएम आवास का लाभ प्रदान किया गया है।

बैठक में सांसद गणेश सिंह ने सामुदायिक शौचालयों और ग्रामीण शौचालयों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित डीएमएफ कि मदद से करने के निर्देश दिए।बैठक में जानकारी दी गई कि स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जिले में स्वच्छता साथियों द्वारा वाश ऑन व्हील्स के माध्यम से स्वच्छता सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदाय की जा रही हैं।

बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि जिले की वह ग्राम पंचायतें जहां भवन नहीं है ,उन ग्राम पंचायतों के भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे।

बैठक में विधायक चतुर्वेदी ने निर्देश दिए कि स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध , स्थानीय स्तर पर हाट बाजार के माध्यम से कराया जाए।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान 28 प्रगतिरत निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कार्यों को समय सीमा में मापदंड अनुसार पूर्ण करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिए। लोक निर्माण विभाग के ईई को प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि बारिश में क्षतिग्रस्त मार्गों का रखरखाव शीघ्र पूर्ण करे और देवीजी मंदिर मार्ग निर्माण कार्य में नाली निर्माण के साथ आगामी चैत्र नवरात्रि से पूर्व करें।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल निगम की समीक्षा के दौरान विधायक चतुर्वेदी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के स्थानीय अमले द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप रखरखाव कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी प्रकट की।

प्रभारी मंत्री ने बैठक में जल निगम के जिला अधिकारी को नल जल योजना अंतर्गत कार्य 31 मार्च 2027 से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य समयसीमा में पूर्ण ना होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।

नगर पालिका परिषद मैहर के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री सिंह ने शहर के दोनों गेट निर्माणकार्यमेंतेजीलाने,ऑडिटोरियम कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रसाद पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए

प्रभारी मंत्री ने एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री आनंद प्रसाद को पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने,जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने ,साथ ही एनएच 30 पर झुकेही से लेकर अमरपाटन तक सर्विस रोड़ के रखरखाव के कार्य में लापरवाही बरतने, सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में अनुपस्थित रहने और निरंतर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले ब्लैक स्पॉटस को हटाने के कार्य में उदासीनता बरतने पर शासन को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए पत्र लिखने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी को दिए।

बैठक में ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के निर्धारित समयसीमा के बाद भी अपूर्ण कार्यों पर प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में एमपीआरडीसी,भवन निर्माण,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और अन्य विभागों के कार्यों कि समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777262 Articles

Share this story