जबलपुर: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया पुष्पांजलि अर्पण

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया पुष्पांजलि अर्पण


जबलपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि,जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, प्रदेश प्रवक्ता वाणी अहलूवालिया, स्वाति गोडबोले, निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, महामंत्री पंकज दुबे, अमित सोनू बचवानी सहित पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी को आदिकवि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्श जीवन और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। उनका जीवन यह संदेश देता है कि व्यक्ति अपने विचारों, कर्मों और संकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

रत्नेश सोनकर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, न्याय, समानता, सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story