महाकाल की शरण में अभिनेता गोविंद नामदेव, नंदी के कान में कही मनोकामना

WhatsApp Channel Join Now
महाकाल की शरण में अभिनेता गोविंद नामदेव, नंदी के कान में कही मनोकामना


उज्जैन, 05 मई (हि.स.)। बाॅलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंद नामदेव ने मंगलवार को सपरिवार उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। अपनी गहरी आस्था के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ने मंदिर में विशेष पूजा कर आशीर्वाद लिया।

मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंचने के बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की। परंपरा के अनुसार उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। दर्शन के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया।

दर्शन उपरांत मीडिया से बातचीत में गोविंद नामदेव भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि उनका बाबा महाकाल से जुड़ाव करीब 40 वर्षों पुराना है और वे नियमित रूप से यहां दर्शन के लिए आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा उन्हें विशेष अनुभूति देती है और उनका भगवान महाकाल से गहरा आत्मिक संबंध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story