मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, आज 24 जिलों में अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, आज 24 जिलों में अलर्ट


मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, आज 24 जिलों में अलर्ट


- 7 अप्रैल से नया सिस्टम और बढ़ाएगा असर

भोपाल, 06 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है और 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। सक्रिय टर्फ सिस्टम के कारण सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के करीब 24 जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं और 7 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी होगा। इसके चलते कहीं तेज आंधी तो कहीं बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। सोमवार के लिए जिन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।

इससे पहले 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश में मौसम ने तीखे तेवर दिखाए। शनिवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि 39 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। कई जगहों पर मौसम का नजारा कश्मीर जैसा नजर आया। बारिश प्रभावित जिलों में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, अनूपपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, बड़वानी, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, धार, इंदौर, मंदसौर और खंडवा शामिल रहे। वहीं, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर में ओले गिरे। कई इलाकों में तेज हवाओं ने भी असर दिखाया।

हवा की रफ्तार भी कई जिलों में काफी तेज रही। जबलपुर में 59 किमी/घंटा, सागर में 54 किमी/घंटा, बड़वानी में 50 किमी/घंटा, शिवपुरी में 43 किमी/घंटा, कटनी और मुरैना-अशोकनगर में 41 किमी/घंटा, सीधी और गुना-ग्वालियर में 37 किमी/घंटा, इंदौर-रीवा में 33 किमी/घंटा, चित्रकूट-सतना में 31 किमी/घंटा, मंदसौर-धार में 28 किमी/घंटा और बैतूल में 26 किमी/घंटा की रफ्तार दर्ज की गई।

रविवार को भी मौसम अस्थिर बना रहा और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story