मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, 10 अप्रैल से बढ़ेगा पारा, आज कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, 10 अप्रैल से बढ़ेगा पारा, आज कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट


मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, 10 अप्रैल से बढ़ेगा पारा, आज कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट


भोपाल, 09 अप्रैल (हि.स.) । मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 10 अप्रैल से प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो जाएगा और दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल गुरुवार को कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले बुधवार को भोपाल, जबलपुर, रायसेन, शिवपुरी, रतलाम, छतरपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और धार सहित 15 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट भी देखने को मिली।

मौसम में इस बदलाव के पीछे प्रदेश के उत्तर, पूर्व और पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम जिम्मेदार रहे, जिनके कारण कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को दोपहर बाद मौसम फिर बदल सकता है और कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य जगहों पर यह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। वहीं, 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश में सीमित ही रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story