सिवनी: डायल 112 की त्वरित सहायता से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली महिला की बची जान

WhatsApp Channel Join Now
सिवनी: डायल 112 की त्वरित सहायता से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली महिला की बची जान


भोपाल, 13 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के थाना कुरई क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाही से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से पीड़ित महिला को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुरई क्षेत्र अंतर्गत मोहगाँव तीतरी में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कुरई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचकर आरक्षक प्रफुल्ल सोनेकर एवं पायलट दिनेश राजपूत ने पाया कि अज्ञात कारणों से 25 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे वह बेहोश हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने बिना विलंब किए पीड़ित महिला को उसके परिजनों के साथ डायल 112 वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल कुरई पहुंचाया। डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और समयबद्ध कार्रवाई से महिला को शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सकी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story