अनूपपुर: लखनऊ अग्निकांड में जिले के युवक जयनील की मौत, गमनीन महौल में किया गया अंतिम संस्कार

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: लखनऊ अग्निकांड में जिले के युवक जयनील की मौत, गमनीन महौल में किया गया अंतिम संस्कार


अनूपपुर: लखनऊ अग्निकांड में जिले के युवक जयनील की मौत, गमनीन महौल में किया गया अंतिम संस्कार


अनूपपुर, 23 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में सोमवार को हुए अग्निकांड में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के 26 वर्षीय जयनील चक्रवर्ती का दुखद निधन हो गया। जयनील, जयंत चक्रवर्ती के पुत्र थे। रात में जारी मृतकों की सूची में जयनील का नाम शामिल होने के बाद उनके में शोक का माहौल बना गया। मंगलवार की शाम के बीच शव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।

जयनील एक गेम सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पिछले तीन साल से उसी इमारत में संचालित एक कंपनी में कार्यरत थे, जहां यह अग्निकांड हुआ। वह अविवाहित थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जमुना कोतमा में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बाहर का रुख किया था।

जयनील के पिता जयंत चक्रवर्ती भालूमाड़ा स्थित एसईसीएल जमुना कोतमा के रीजनल अस्पताल में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता दुर्गा चक्रवर्ती गृहिणी हैं और उनका एक छोटा भाई भालूमाड़ा में पढ़ाई कर रहा है। पुत्र की मृत्यु की खबर से भालूमाड़ा नगरवासी और रिश्तेदार भी दुखी हैं।

रिश्तेदारों के अनुसार, अग्निकांड दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच हुआ था। आग इमारत की निचली मंजिल पर लगी थी, जिसके कारण ऊपरी मंजिलों पर काम कर रहे कुछ कर्मचारियों ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी थी। जयनील के छोटे भाई के एक दोस्त ने भी, जो उसी कोचिंग में पढ़ता था और घटना के दिन अनुपस्थित था, इस संबंध में जानकारी दी थी।

सूचना मिलने के बाद जयनील की माता दुर्गा चक्रवर्ती, पिता जयंत चक्रवर्ती और छोटा भाई सहित अन्य परिजन शाम 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, रास्ते में ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सूचित किया गया कि वह जहां हैं वहीं रुक जाएं, क्योंकि उनके पुत्र का पार्थिव शरीर उनके घर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद परिवार इलाहाबाद में ही रुक गया। शव दोपहर 3.30 बजे भालूमाड़ा पहुंचने के बाद आसपास का महौल गमनीन हो गया। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story