मंदसौरः भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 31 मार्च से, नपाध्यक्ष एवं सकल जैन समाज अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 31 मार्च से, नपाध्यक्ष एवं सकल जैन समाज अध्यक्ष ने किया निरीक्षण


मंदसौरः भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 31 मार्च से, नपाध्यक्ष एवं सकल जैन समाज अध्यक्ष ने किया निरीक्षण


मन्दसौर, 24 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मंदसौर में 31 मार्च को नयापुरा रोड स्थित रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन (माहेश्वरी धर्मशाला) में सकल जैन समाज के द्वारा भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाना है।

रूद्राक्ष माहेश्वरी भवन में आने वाले गणमान्य महानुभावों व माता बहनों के लिये उनके वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कालाखेत खेल मैदान में की जायेगी। कालाखेत खेल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से हो तथा पार्किंग करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नं आए, इसके लिये मंगलवार को नपाध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सकल जैन समाज अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला ने नपा के जनप्रतिनिधियों एवं सकल जैन समाज के नव मनोनीत पदाधिकारियों के साथ कालाखेत खेल मैदान का निरीक्षण किया।

नपाध्यक्ष ने इस मौके पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त शर्मा, समयपाल पंकज साकी को बुलाकर यह निर्देश दिये कि समय से पूर्व इस खेल मैदान की सफाई का कार्य किया जाये तथा जहाँ भी लाईनिंग आदि आवश्यक कार्य करने हो यह कार्य भी सकल जैन समाज की मंशा के अनुरूप किया जाये। खेल मैदान में यदि समतलीकरण करना हो तो भी जेसीबी आदि का उपयोग कर यह कार्य शीघ्रता से किया जाये ताकि पार्किंग की व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद हो पाये। निरीक्षण के मौके पर नपा सभापति निलेश जैन, रमेश ग्वाला भी साथ थे।

सकल जैन समाज अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला ने कहा कि 30 मार्च को रात्रि 8 बजे माहेश्वरी भवन में सकल जैन समाज के द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम होगा। दिनांक 31 मार्च को प्रात: 8.30 बजे तार बंगला दिगम्बर जैन मंदिर एवं जैन दिवाकर द्वार से सकल जैन समाज का विशाल चल समारोह निकाला जायेगा। यह चल समारोह हॉस्पिटल रोड, गांधी चौराहा, कालाखेत होते हुए सदर बाजार, उतारा धानमण्डी, जनकुपुरा मुख्य मार्ग (राजेन्द्र सूरी जैन शताब्दी मार्ग), अशोक टॉकीज रोड, वरूणदेव मंदिर चौक, नयापुरा रोड होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंचेगा यहां सकल जैन समाज का स्वामीवात्सल्य होगा। सकल जैन समाज से आग्रह है कि वे इन दोनों दिवस कार्यक्रमों में शामिल होवे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story