(अपडेट) सिवनीः लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिप रंगे हाथ गिरफ्तार
सिवनी, 13 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड अधिकारी कार्यालय धनौरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 (लिपिक) अरुण कुमार कुमरे को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम छुई निवासी देवेंद्र कुमार(43) पुत्र लखनलाल सिरसाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवारा में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। इसके पूर्व वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ छपारा विकासखंड में पदस्थ था जहां से निलंबित कर दिया गया था 14 माह की निलंबन अवधि के जीवन निर्वाह भत्ते की लगभग 1.65 लाख राशि जारी कराने के लिए वह कार्यालय विकासखंड अधिकारी धनौरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 अरूण कुमार कुमरे से मिला जिसके लिए सहायक ग्रेड -3 (अरूण कुमार पटले ) कर्मचारी द्वारा 32 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
जिसकी शिकायत पीड़ित (देवेन्द्र कुमार सिरसाम) ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से की। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी 25 हजार लेने पर राजी हो गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर बुधवार 13 मई 2026 को विकासखंड अधिकारी धनौरा कार्यालय धनौरा जिला सिवनीमेंआरोपी को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में टी एल ओ निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृजमोहन नरवारिया सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।
हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

