धार : लोकायुक्त पुलिस ने उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

WhatsApp Channel Join Now
धार : लोकायुक्त पुलिस ने उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया


धार, 1 दिसंबर (हि.स.)। धार जिले के राजोद थाने के उपनिरीक्षक को सोमवार को जल्दी चालान पेश करने की एवज में ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक जीवन पिता रमेश चंद्र राठौर, निवासी-ग्राम अकोलिया पोस्ट बरमण्डल, थाना-राजोद तहसील सरदारपुर जिला धार से आरोपि‍त उपनिरीक्षक थाना राजोद विक्रम देवड़ा के कहने पर द्वितीय आरोपि‍त अंबाराम सिंघार द्वारा आवेदक से थाना राजोद में लेते लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा । आरोपितों द्वारा आवेदक से 12000 की रिश्वत मांगी गई थी। रिकॉर्डिंग के दौरान 2000/- रु उप निरीक्षक विक्रम देवड़ा ने प्राप्त किए एवं शेष 10000/रु आरोपी उप निरीक्षक विक्रम देवड़ा के कहने पर द्वितीय आरोपि‍त अंबाराम सिंघार कृषक द्वारा आवेदक से थाना राजोद में लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ।

आवेदक जीवन पिता रमेश चंद्र राठौर के चाचा मुन्नालाल राठौर के पुत्र तेजपाल के विरुद्ध उसके भाई और उसके परिवार ने मिलकर मारपीट की रिपोर्ट थाना राजोद में की थी, जिस पर थाना राजोद के उनि विक्रम देवडा ने आवेदक के चाचा के पुत्र को थाने में बैठा लिया ।उनि विक्रम देवडा द्वारा तेजपाल को थाने से जमानत दिलवाने, ट्रेक्टर को छोडने एवं जल्दी चालान पेश करने के बदले 12,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही थी। सोमवार को आरोपियों को रिश्वत राशि 10000/- लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त निरीक्षक प्रतिभा तोमर, निरीक्षक सचिन पटेरिया, आरक्षक आदित्य ,पवन, अनिल, चंद्र मोहन, कृष्णा, आशीष आर्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi

Share this story