मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को करेंगे ग्वालियर में विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेला का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को करेंगे ग्वालियर में विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेला का शुभारंभ


- कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी व घोड़ा दौड़ जैसे पारंपरिक खेल भी होंगे

भोपाल, 12 नवम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुक्रवार 13 नवम्बर को विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेला का शुभारंभ करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर जिले में कृषि, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में उत्कृष्ट पशुपालन एवं उन्नत खेती-किसानी पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही कन्हैया लोकगीत, पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ एवं घोड़ा दौड़ जैसे आयोजन भी होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story