उज्जैन : पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन : पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत


उज्जैन, 13 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रविवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा देवास रोड स्थित ग्राम बाढक़ु मेद में हुआ। दोनों व्यक्ति बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से झुलस गए।

नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि रविवार शाम गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान नरवर के समीप ग्राम बाढक़ु मेद में खेत पर पानी से बचने के लिए हरीलाल पुत्र तेजाराम (35) और मानसिंह पुत्र सरदार सिंह (72) एक पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story