मंदसौरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया


मंदसौर। 06 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल मुराली लाल अग्रवाल, जन भागीदारी समिति सदस्य राजेश दीक्षित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी मौजूद थे ।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल मुरारीलाल अग्रवाल द्वारा इस विद्यालय भवन हेतु एक करोड रुपए की राशि दी है जिसका आज लोकार्पण हुआ है। सेवा के सैनिकों के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। विद्यार्थी के आचरण एवं व्यवहार से ही पता चलता है कि उनकी शिक्षा का स्तर क्या है। संस्कृति से ओतप्रोत संस्कार मिले हैं। अगर जीवन में संस्कार नहीं है तो अपना जीवन शून्य है। लोकार्पण अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारत की भूमि देवभूमि है । जिसने हमें अक्षर का ज्ञान कराया। हम सभी को नए भारत के निर्माण में जुड़ना चाहिए ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story