सीहोर: तेंदुए के हमले में पुलिसकर्मी समेत 5 घायल, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

WhatsApp Channel Join Now
सीहोर: तेंदुए के हमले में पुलिसकर्मी समेत 5 घायल, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम


सीहोर, 26 मई (हि.स.)। जिले के मोयापानी गांव में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए के हमले में एक पुलिसकर्मी समेत 5 ग्रामीण घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोयापानी में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण अपने काम में जुटे हुए थे। इसी बीच अचानक एक तेंदुआ गली में नजर आया। तेंदुए को देखकर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इधर, ग्रामीणों की भीड़ को देख तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इसके अलावा 6 से ज्यादा मवेशियों पर भी हमला किया। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के डीएफओ एमएस डावर ने बताया कि तेंदुए के रेस्क्यू के लिए टीम के साथ जुटे हुए हैं। हमले में पठान सिंह (32) बारेला पिता धूलसिंह, सविता बाई (10) पुत्री रेमलाल और शेखर बारेला समेत 5 लोग घायल हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे

Share this story