‘एक दीप पूर्वजों के नाम’ से रोशन हुआ सुभाष नगर विश्राम घाट, सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
‘एक दीप पूर्वजों के नाम’ से रोशन हुआ सुभाष नगर विश्राम घाट, सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया नमन


भोपाल, 07 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संकुल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अजय शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को सुभाष नगर विश्राम घाट पर ‘एक दीप पूर्वजों के नाम’ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने अपने पूर्वजों की पावन स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

भाजपा संकुल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अजय शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वज हमारी पहचान, संस्कार और परंपराओं के आधार हैं। उनका त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन हमारे जीवन को दिशा देता है। दीपावली के पावन अवसर पर पूर्वजों के नाम एक दीप प्रज्ज्वलित करना उनके प्रति हमारी श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पूर्वजों का स्मरण और उनका सम्मान हमारी समृद्ध परंपरा का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, पारिवारिक संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्वजों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक एकता के भाव के साथ संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story